नाली निर्माण तीन महीने से अधूरा, ग्रामीण परेशान
लार ब्लाक अंतर्गत ग्राम रतनपुरा में दशहरा के समय शुरू हुआ नाली निर्माण कार्य तीन महीने बाद भी अधूरा पड़ा है। तीन दिन में बनने वाली नाली तीन महीने हो गये अब तक पूरा नहीं हो सका ।
ग्राम प्रधान द्वारा रोज़ “कल लेबर आएंगे” कहकर काम टाला जा रहा है। अधूरी नाली के कारण लोगों के घरों में अपनी बाईक ले जाने ले आने में मुश्किल हो रहा है और गंदगी व जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण पूरा कराने की मांग की है।



