Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*श्री दुर्गा पूजा समिति हनुमानगढ़ी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की...

*श्री दुर्गा पूजा समिति हनुमानगढ़ी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़*

*श्री दुर्गा पूजा समिति हनुमानगढ़ी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़*आजमगढ़। अतरौलिया नगर पंचायत स्थित  श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति हनुमानगढ़ी द्वारा मां दुर्गा के विसर्जन के उपरांत बृहस्पतिवार को एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विविध प्रकार के पकवानों की सुगंध से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
भंडारे में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। छोटी-छोटी बच्चियों ने भी प्रसाद ग्रहण कर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के भव्य आयोजनों से उन्हें अत्यंत आनंद मिलता है।
मां दुर्गा के विसर्जन के उपरांत आयोजित यह भंडारा भक्तों के लिए आस्था और उत्सव का संगम साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments