एसटीएफ, स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आज़मगढ़ में चली गोलियां, 50000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन अन्य फरार
आज़मगढ़। थाना रौनापार क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास गुरुवार की देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ₹50,000 का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी हरैया भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत बदमाश की पहचान वाकिब उर्फ वाकिफ पुत्र कलाम उर्फ सलाम (उम्र 27 वर्ष), निवासी थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वाकिब पर चार दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे, जिनमें लूट, चोरी, धोखाधड़ी और अवैध गो-तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं। वह एक सक्रिय अपराधी गिरोह का सदस्य था।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम थाना सिधारी क्षेत्र में हुई छिनैती की घटना की जांच में जुटी एसटीएफ, स्वाट टीम और थाना सिधारी पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल कुछ बदमाश रौनापार क्षेत्र की ओर भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने जोकहरा पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। एक बदमाश गोली लगने से गिर पड़ा, जबकि तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खोखे, कारतूस और अन्य आपराधिक साक्ष्य बरामद किए हैं। फरार अपराधियों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।
फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।
एसटीएफ, स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आज़मगढ़ में चली गोलियां, 50000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन अन्य फरार
RELATED ARTICLES



