Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, बताए गए हेल्पलाइन...

*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, बताए गए हेल्पलाइन नंबर*

*मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, बताए गए हेल्पलाइन नंबर*आजमगढ़। अतरौलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने नगर पंचायत में कार्यरत महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जैसे—महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, बाल हेल्पलाइन 1098, घरेलू हिंसा की शिकायत हेतु 181,उन्होंने कहा कि हर महिला को इन नंबरों की जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
नगर पंचायत कर्मचारी सूरज सिंह ने बताया कि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे नगर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं कर्मचारी गिरजेश यादव ने कहा कि सरकार का यह अभियान वास्तव में महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। अगर समाज की हर बेटी सुरक्षित होगी, तभी राष्ट्र प्रगति करेगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित कई महिला कर्मियों ने सहभागिता की। इस मौके पर नगर के अन्य वार्डों में भी मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैलियां एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं और लड़कियों को धोखाधड़ी, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से बचाव के उपाय बताए गए।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments