Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया गया रक्तदान शिविर...

*स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन*

*स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन*आजमगढ़। अतरौलिया “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) द्वारा अमड़ी टोल प्लाजा पर एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NHI टीम, कंसल्टेंट्स और टोल प्लाजा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ NHI के मैनेजर नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता मिशन 5.0 के तहत केवल स्वच्छता ही नहीं बल्कि सेवा, जागरूकता और जनहित के कार्यों को भी जोड़ा गया है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पहले भी कई जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “हमने टोल प्लाजा परिसर के पास 200 पौधे लगाए हैं, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार हो सके।” कार्यक्रम में दिलीप सिंह, कमलेश उपाध्याय, उपकार पांडे, धीरज कुमार, सौरभ पाठक, अखिलेश उपाध्याय, रजनीश यादव, अरुण पांडे, और अंबर पांडे सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
शिविर में उपस्थित सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छता और सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब सरकारी संस्थान और नागरिक मिलकर काम करें, तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments