Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*साइबर अपराधियों से डरना नहीं बल्कि सतर्क उपायों से डराना है- --साइबर...

*साइबर अपराधियों से डरना नहीं बल्कि सतर्क उपायों से डराना है- –साइबर सेल आजमगढ़*

*साइबर अपराधियों से डरना नहीं बल्कि सतर्क उपायों से डराना है- –साइबर सेल आजमगढ़*

*99 यू पी बटालियन के एनसीसी शिविर में आयोजित हुआ साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान*

*कैडेटों को किया गया हेल्थ और हाइजीन के प्रति किया गया जागरूक*

आजमगढ़।। कमान अधिकारी ले0 कर्नल विवेक सिंह चुण्डावत के निर्देश पर 99 यू पी बटालियन एन सी सी आज़मगढ़ द्वारा कोयलसा पी जी और इंटर कॉलेज के सँयुक्त कैंपस में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर(सी ए टी सी-322) के चौथे दिन कैडेटों के साइबर जागरूकता के लिए रविवार को साइबर सुरक्षा विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य वक्ता आजमगढ ज़नपद रानी की सराय, के साइबर कॉप राहुल सिंह, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल,मुख्य आरक्षी मुकेश भारती, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव,आरक्षी कौशिक वर्मा,महिला आरक्षी स्वाति ने आजकल प्रचलित विविध प्रकार के साइबर अपराधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनसे बचने के उपाय बताए।
साइबर कॉप राहुल सिंह ने कहा कि इंटरनेट और मोबाइल का प्रयोग कर रहा हर व्यक्ति साइबर अपराधियों का कभी भी निशाना बना सकता है। वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंकों द्वारा जारी की जाने वाली चेतावनी को अमल में लाना चाहिए। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा *1930 हेल्पलाइन नंबर* जारी किया गया है जिस पर साइबर अपराध होने पर तत्काल सूचना दर्ज करें साथ ही पीड़ित व्यक्ति सरकार की *अधिकृत वेबसाइट www.cybercrime.gov.in* पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकता है और उसे समय समय पर ट्रैक करते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
कैडेटों को आजकल चर्चित साइबर अपराध *डिजिटल अरेस्ट* के विषय पर भी जागरूक करते हुए उससे बचने के उपायों के प्रति भी सतर्क किया गया।
ओम प्रकाश जैसवाल ने कहा कि हैकिंग और अन्य धोखाधड़ी से बचने के लिए *संचारसाथी डॉट कॉम* वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए और बच्चों को ऑनलाइन पैसे वालों गेम से दूर रहना चाहिए।
अतरौलिया थाना के उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगु ने कैडेटों से साइबर क्राइम से बचने के उपायों के साथ ही दैनंदिन जीवन में भी अनुशासन और सतर्कता का महत्व बतलाया।
कैडेटों ने बड़े उत्साह के साथ साइबर सेल के विशेषज्ञों से व्याख्यान को सुना और साइबर सुरक्षा से जुड़े अपनी शंकाओ का समाधान भी पाया।
डी ए0 वी0 कॉलेज के ए एन ओ ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि,कैम्प के तीसरे दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,रानीपुर,कोयलसा से डॉ0 उपेन्द्र दुबे और प्रतिमा सिंह ने कैडेटों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रोत्साहित करते हुए हेल्थ और हाइजीन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
सुबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान और कैप्टन प्रो0 इंद्रजीत ने स्मृति चिन्ह भेंट कर साइबर सेल के अधिकारियों और डी0 एफ़0 ओ0 को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिविर में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न ज़नपदों के कैडेट्स,पी आई स्टॉफ,जे सी ओ/एन सी ओ, ए एन ओ गण,सेकेण्ड ऑफिसर दिनेश मिश्रा, ले0 मनोज सक्सेना आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments