*पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी- डॉक्टर रणधीर सिंह*
*सड़कसुरक्षा-जीवनरक्षा दुर्घटनाओं से बचने का मूलमन्त्र-उपनिरीक्षक अभिषेक*
आजमगढ़। 99 यूपी बटालियन एनसीसी आजमगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 18- 9- 2025 से 27- 9- 2025 तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर सी ए टी सी- 322 के आठवें दिन संपन्न व्याख्यानशाला में डॉक्टर रणधीर सिंह, प्रधानाचार्य, उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा, आजमगढ़ ने मुख्य वक्ता के रूप में कैडेटों को पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण हेतु जागरूक किया।
अपने व्याख्यान में स्वच्छ भारत अभियान,नमामि गंगे योजना और हरित भारत अभियान जैसी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।यदि हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाए तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वच्छ पृथ्वी छोड़ना संभव होगा।
इस व्याख्यानशाला के बाद अतरौलिया थाना से आये उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ने कैडेटों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के पालन पर बल देते हुए कहा कि *सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा* के मंत्र को अपनाकर हम कई जिंदगियों की रक्षा कर सकते हैं।हम सभी को न केवल यातायात के प्रत्येक नियमों का पालन करना चाहिए बल्कि लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना होगा क्योंकि सावधानी हटी-दुर्घटना घटी।
इसमें एन सी सी की 8 बटालियन के लगभग 500 कैडेट उपस्थित रहे।साथ में कमान अधिकारी, कैप्टन इंद्रजीत,ले0 डॉ0 पंकज सिंह,सूबेदार मेजर श्री रामस्वरूप चौहान, लेफ्टिनेंट डॉक्टर धीरेंद्र कुमार गुप्ता,लेफ्टिनेंट दिनेश मिश्रा, कौशलेंद्र रघुवंशी,कुंवर बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।



