Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*रेजिमेंटल लाइफ,सामुदायिक जीवन,एकता-अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से शिविर में प्रशिक्षित...

*रेजिमेंटल लाइफ,सामुदायिक जीवन,एकता-अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से शिविर में प्रशिक्षित युवा भारत की सैन्य शक्ति का स्तम्भ  बनेंगे- ले0 कर्नल विवेक सिंह चूड़ावत*

*रेजिमेंटल लाइफ,सामुदायिक जीवन,एकता-अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के भाव से शिविर में प्रशिक्षित युवा भारत की सैन्य शक्ति का स्तम्भ  बनेंगे- ले0 कर्नल विवेक सिंह चूड़ावत**99 यू पी बटालियन एन सी सी का कोयलसा डिग्री और इंटर कॉलेज के संयुक्त कैंपस में लगे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य उद्घाटन।*आज़मगढ़। 99 यू पी बटालियन एन सी सी के तत्वावधान में,उद्योग इंटर कॉलेज और गाँधी शताब्दी स्मारक पी जी कॉलेज कोयलसा के सँयुक्त कैंपस में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सी0ए0टी0सी0-322 का शुक्रवार को औपचारिक उद्घाटन कमान अधिकारी के ओपेनिंग एड्रेस के साथ हुआ।
कैम्प में सम्बद्ध डी ए वी कॉलेज के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि यह शिविर 18 सितम्बर से 27 सितंबर 2025 तक संचालित होगा जिसमें कैम्प की सामान्य गतिविधियों के साथ ही इंटर ग्रुप कंपीटिशन के तहत आर डी सी(गणतंत्र दिवस परेड) 2026 के लिए योग्य कैडेटों का विभिन्न विधाओं में प्रारम्भिक स्तर पर चयन किया जाएगा।
कैम्प के पहले दिन कैडेटों का पंजीकरण,सत्यापन,बैरक आवंटन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं सम्पन्न की गईं।
कैम्प के दूसरे दिन,
*ओपेनिंग एड्रेस में अपने संबोधन में कैम्प कमांडेंट, कमान अधिकारी ने समस्त कैडेटों को शिविर की सफलतापूर्वक संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स सेना की रेजिमेंटल लाइफ के कठिन प्रशिक्षण से गुजरकर प्रत्येक स्थिति का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए तैयार होते हैं,सैन्य प्रशिक्षण की भाँति कम्युनिटी लिविंग,चेन ऑफ कमांड,टाइम मैनेजमेंट के साथ ही इस शिविर में स्वयं को तैयार करेंगें जिससे अगले रिपब्लिक डे कैम्प के में प्रतिभाग के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे जो किसी भी कैडेट का स्वप्न होता है।ऐसे ही प्रशिक्षित युवा आगे चलकर भारतीय सैन्य शक्ति को मज़बूत आधार प्रदान करते हैं। *राष्ट्र सेवा और श्रेष्ठ नागरिकता के उत्पादन का एन सी सी से बेहतर और कोई माध्यम नहीं है।*कैडट्स को अपनी वर्दी के महत्व को भी जानना और पहचानना होगा।कैम्प के दौरान कैरियर काउंसिलिंग के रूप में ए आर ओ भर्ती सेन्टर,साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, रोड सेफ्टी एवं मिलेट्स के महत्व पर भी समय समय पर कक्षाएं चलेंगी जो कैडेट्स को इन विषयों पर जागरूक करेंगी।*साथ ही बाहर से आये हुए सैन्य अधिकारियों के निरीक्षण में गणतंत्र दिवस परेड 2026 के चयन के लिए प्रारम्भिक स्तर पर योग्य कैडेटों को आगे की परीक्षाओं के लिए चुना जाएगा,सभी कैडेटों को ऐसे गौरवशाली पल के लिए कठिन परिश्रम से खुद को तैयार करना होगा।*
इस शिविर में, कैडेटों को फिजिकल ट्रेनिंग, परेड ड्रिल,फायरिंग,वेपन ट्रेनिंग,कल्चरल ट्रेनिंग,पर्सनालिटी डेवलपमेंट,गेस्ट लेक्चर्स और एजुकेशनल क्लासेस के माध्यम से कैडेटों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
ओपेनिंग एड्रेस के अवसर पर आज़मगढ़, मिर्ज़ापुर, जौनपुर और वाराणसी के विभिन्न कॉलेजों के जूनियर डिवीजन और सीनियर डिवीजन मिलाकर लगभग 500 कैडेट्स, 5 सहयुक्त एन सी सी अधिकारी,3 सी टी ओ,5 जे सी ओ एवं 10 पी0 आई0 स्टाफ़ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments