रामनगर की बेटी सृष्टि सिंह बनीं भारतीय सेना में
लेफ्टिनेंट, गांव में गूंजे जयघोष
देवरिया, उत्तर प्रदेश
रामनगर (देवरिया) निवासी सृष्टि सिंह, पुत्री श्री सुनी सिंह,ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य
स्वागत किया। पूरा गांव ‘भारत माता की जय’ और ‘वीर
बेटी अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। सृष्टि ने कहा,
“मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना सच किया जा
सकता है। बेटियां भी देश सेवा में पीछे नहीं हैं।”
सृष्टि की इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और प्रेरणा का माहौल है। लोग कह रहे हैं –”बेटी हो तो सृष्टि सिंह जैसी!”



