*सावन माह के अंतिम सोमवार के बाद मंगलवार को शिव मंदिर पर हुआ भव्य भण्डारे का आयोजन*।
आज़मगढ़। नगर पंचायत अतरौलिया के गोला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर पर सावन माह के अंतिम सोमवार के बाद मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
सावन के अंतिम सोमवार के बाद मंगलवार को अतरौलिया नगर पंचायत के गोला क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर पर भव्य भंडारा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
शाम 6:00 बजे से ही श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करने लगे. ओम नमः शिवाय के जयकारे के साथ श्रद्धालु आते रहे यह भंडारा देर रात तक चलता रहा।
व्यवस्था की कमान शशिकांत मद्धेशिया ने संभाली वही श्रद्धा भाव से सेवा करने के लिये बृजेश मद्धेशिया, विनीत सोनी ,राजेश सोनी, प्रवीण मद्धेशिया सहित तमाम लोग लगे रहे।
*सावन माह के अंतिम सोमवार के बाद मंगलवार को शिव मंदिर पर हुआ भव्य भण्डारे का आयोजन*
RELATED ARTICLES



