Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के अवशेष सभी 10 मंडलों में उच्च...

*उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के अवशेष सभी 10 मंडलों में उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने की मांग हुई स्वीकृत*

*उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के अवशेष सभी 10 मंडलों में उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाने की मांग हुई स्वीकृत*आजमगढ़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,उत्तर प्रदेश के महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय आज़मगढ़ के विश्विद्यालय संयोजक ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा संवर्ग द्वारा लंबे समय से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कामकाज को गति प्रदान करने के लिए राज्य सरकार से तत्कालीन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीनानाथ सिंह और संयुक्त महामंत्री एवं उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रभारी डॉ जगदीश सिंह दीक्षित ने तब से प्रदेश के सभी मंडलों में उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय की मांग रखी थी. इस पर कई बार समय-समय पर जो भी शिक्षा मंत्री एवं अपर प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) रहे उनसे वार्ता होती रही थी. आज जाकर उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी मंडलों में उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे. अभी तक कुल 8 मंडलों में ही- वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर , लखनऊ , झाँसी, बरेली ,आगरा ,मेरठ में ही क्षेत्रीय कार्यालय थे. 10 नए क्षेत्रीय कार्यालय खुल जाने से उन मंडलों के महाविद्यालयों के शिक्षकों को अपने कार्य को सुगमता पूर्वक संपादित करने में काफी आसानी होगी. डॉ दीनानाथ सिंह ,डॉ जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो अंजू सिंह प्रो राघवेन्द्र कुमार पांडेय, प्रो बीरेन्द्र कुमार निर्मल, प्रो नलिन कुमार मिश्र, प्रो ओमप्रकाश चौधरी प्रो रश्मि सिंह प्रो दया शंकर सिंह यादव आदि ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है,डॉ0 सुधीर कुमार सिंह, डॉ0 घनश्याम दुबे,डॉ0 शैलेश सिंह आदि ने भी शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में इस निर्णय की प्रशंसा की है।यह वार्ता जब माननीय प्रो दिनेश शर्मा जी उप मुख्यमंत्री एवं उच्च तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री प्रदेश में थे तब लखनऊ स्थित सचिवालय में शासन के उच्च शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रो दीनानाथ सिंह डॉ जगदीश सिंह दीक्षित डॉ राम जी पाठक ,डॉ नलिन कुमार मिश्र, डॉ ओमप्रकाश चौधरी, डॉ राघवेन्द्र कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments