*अघोरपीठ क्रीं कुण्ड ,शाखा आज़मगढ़ की ओर से सावन के अंतिम सोमवार को भव्य भण्डारे का आयोजन*।
आज़मगढ़। परमपूज्य अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम जी महाराज के निर्देशानुसार 19 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रम में, बाबा भंवरनाथ मे अनवरत सावन माह मे जारी भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।अघोरपीठ का उद्देश्य ही है मानवमात्र की सेवा और समाज के गरीब वंचित वर्गों के लिए कल्याण के कार्यक्रम चलाना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना।
आज सावन के अंतिम सोमवार पर अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल क्रीं कुंड वाराणसी ,शाखा सदर आजमगढ़ द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को बाबा भवरनाथ परिसर मे निरंतर 24 घंटे चलने वाले भव्य भंडारा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
प्रातः काल से ही श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करने लगे. ओम नमः शिवाय के जयकारे के साथ श्रद्धालु आते रहे यह भंडारा देर रात तक चलता रहा। व्यवस्था की कमान प्रमोद कुमार सिंह नें संभाली वही श्रद्धा भाव से सेवा करने के लिए,सुनील विश्वकर्मा, ले0 डॉ0 पंकज सिंह,डॉ0 प्रकाश चन्द, भोलू सिंह, गजराज, विपिन कुमार सिंह, एवं युवा संगठन कमहेनपुर के साथी लगे रहे।
*अघोरपीठ क्रीं कुण्ड ,शाखा आज़मगढ़ की ओर से सावन के अंतिम सोमवार को भव्य भण्डारे का आयोजन*
RELATED ARTICLES



