Sunday, May 24, 2026
Google search engine
Homeदेशअखिल मुंबई जायसवाल सभा द्वारा 10वीं व 12वीं में 75 % अंक...

अखिल मुंबई जायसवाल सभा द्वारा 10वीं व 12वीं में 75 % अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों का गौरव, सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न*

*अखिल मुंबई जायसवाल सभा द्वारा 10वीं व 12वीं में 75 % अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों का गौरव, सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न*।*अखिल मुंबई जायसवाल सभा” द्वारा कल दिनांक 3 अगस्त 2025 को सत्र 2024/25 में कक्षा 10वी व 12वी में 75% अंक प्राप्त कलवार, कलाल व कलार समाज के मेघावी विद्यार्थियों के गौरव, सम्मान का कार्यक्रम माटुंगा के गुर्जर वाडी हाल में किया गया,**इस कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया,विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र,सम्मान चिन्ह,लेपटॉप बैग,फाइल फोल्डर,पानी का बाटल,पेन का सेट,पुष्प गुच्छ व अन्य कई उपहार दिया गया,**कक्षा 10वीं 12वी के पांच – पांच सर्वोत्तम अंक प्राप्त प्रत्येक विद्यार्थी को तीन – तीन हजार रुपए की नगद राशि भी दी गई,साथ में नवभारत टाइम्स अखबार द्वारा मदद के लिए घोषणा की गई “रिया कन्हैया लाल जायसवाल” नाम की बालिका जो कक्षा 10 वी में 94.40% अंक प्राप्त की है,उसे 25,000/- का नगद पुरस्कार भी दिया गया,साथ में भविष्य में रिया की आगे की शिक्षा के लिए सहयोग की घोषणा की है,**कार्यक्रम के अतिथि श्री पंकज जायसवाल जी(IRS) आयकर आयुक्त,श्री इकम चंद जायसवाल जी, जी. एस. टी.सुप्रीडेंटेंड,रहे,कार्यक्रम को से बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न कराने में सहयोगी संस्था जायसवाल कलवार एकता संस्था परेल,जायसवाल समाज सेवा संस्था डोंबिवली व जायसवाल परिवार फाउंडेशन थाना का सराहनीय योगदान रहा,*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments