*योगीराज में सावन के पहले ही सोमवार को बिजली और पानी ने दिया धोखा*
आजमगढ़। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के तमाम दावों को धता बताते हुए अतरौलिया नगर पंचायत में बिजली और पानी ने सावन के पहले ही सोमवार को लोगों को रुला दिया। सावन के पहले ही सोमवार को जहां एक तरफ सुबह लगभग 4:30 बजे से बिजली रानी गायब हो गई वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत अतरौलिया की पानी की सप्लाई भी पूरी तरह से फेल हो गई। लोगों को बिजली और पानी के गायब होने से जहां पीने के लिए पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा वही सावन के महीने का पहला सोमवार होने के कारण लोग सुबह नहा धोकर शिवालयों में जाने के लिए बाल्टी लेकर इधर-उधर पानी की व्यवस्था में लगे रहे।
बिजली गायब होने के बारे में जब एसडीओ बिजली विभाग से बात किया गया तो उन्होंने कोई संतुष्ट उत्तर न देते हुए सिर्फ ठीक है ठीक है कह कर फोन काट दिया वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से पानी के विषय में बात करने का प्रयास किया गया तो उनके सीयूजी नंबर पर फोन उठाने वाला कोई नहीं मिला।




