*सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब*
आजमगढ़। सावन के पहले सोमवार को जनपद के शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड पड़ा। श्रद्धालुओं के पूजन अर्चन के लिए सारी व्यवस्थाओं के साथ शिव मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था।
सावन का पहला सोमवार हिन्दू धर्म में बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, भक्त उपवास रखते हैं।
आज सावन का पहला सोमवार होने के कारण अतरौलिया क्षेत्र में स्थित शिवालयों कौलेश्वर धाम (कैली) एवं अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल अर्पित करके जलाभिषेक किया और भगवान शिव से अपनी अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु आशीर्वाद मांगा।
ऐसी मानता है कि सावन के महीने में शिवभक्त “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हैं। मंदिरों में भोलेनाथ की विशेष आरती होती है। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। पूरे सावन माह में सोमवार व्रत करने से शिव कृपा प्राप्त होती है।
इस अवसर पर शिव मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन महिला पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लग रहे।



