Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*प्रशासनिक उदासीनता और लचर व्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है थाना...

*प्रशासनिक उदासीनता और लचर व्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है थाना समाधान दिवस। आठ में से एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण*

*प्रशासनिक उदासीनता और लचर व्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है थाना समाधान दिवस। आठ में से एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण*
आजमगढ़। शनिवार को अतरौलिया थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस एक बार फिर अपनी विफलता के कारण चर्चा में रहा। तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े कुल 8 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, परंतु एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों को मात्र औपचारिकता निभाते हुए संबंधित लेखपालों के पास अग्रेषित कर दिया गया। प्रदेश सरकार जहां राजस्व विवादों के त्वरित समाधान की नीति पर जोर दे रही है, वहीं तहसील और थाना स्तर पर आयोजित समाधान दिवस अब लचर व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक बनते जा रहे हैं। फरियादियों को उम्मीद लेकर आने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ता है, जिससे उनमें नाराजगी और अविश्वास की भावना बढ़ रही है। स्थानीय रामप्रवेश पुत्र प्रेमनाथ पांडेय निवासी अचलीपुर व आशीष यादव पुत्र ओमप्रकाश निवासी हैदरपुर का कहना है कि यदि समय पर मामलों का निस्तारण नहीं हुआ, तो यह विवादों को जन्म देकर भविष्य में गंभीर सामाजिक टकराव का रूप ले सकता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे आयोजनों को सिर्फ औपचारिकता न बनाकर जनहित में प्रभावी समाधान मंच के रूप में विकसित करने की मांग की। तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज ने बताया कि मौके पर दो टीम बनाकर भेजी गई है जो मौके का निरीक्षण कर सोमवार तक रिपोर्ट प्रेषित कर देंगे। इसी क्रम में 15 अन्य टीमें गठित की गई है जो क्षेत्रवार राजस्व मामले के निपटारों में प्रयासरत है । कुछ लंबे समय से चले आ रहे राजस्व मामलों में मैं स्वयं जाकर प्रदेश सरकार के मन्सा अनुरूप मामले का निस्तारण कर रहा हूं।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, उप निरीक्षकगण, पुलिसकर्मी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालगण उपस्थित रहे, परंतु प्रशासन की निष्क्रियता ने इस समाधान दिवस को केवल एक कागजी कार्यवाही तक सीमित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments