Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी से कुचलकर 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार...

*मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी से कुचलकर 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम*

*मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी से कुचलकर 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम*आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण भवन के पास शुक्रवार की शाम समय लगभग 7:00 बजे एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई। रवि, पुत्र दीपक (उम्र लगभग 6 वर्ष), सड़क किनारे खेल रहा था, जब एक कार ने उसे कुचल दिया। यह कार ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंग्रेजी शराब की दुकान के पास बाँसफोर समाज के लोग रहते है उनके घरों के बगल में यह गाड़ी खड़ी थी। कार से कुछ लोग उतरे और शराब की दुकान से शराब खरीदकर उसी वाहन में बैठकर सेवन करने लगे। इसी दौरान बच्चा वाहन के समीप ही खेल रहा था। तभी चालक ने बियर पीते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे रवि गाड़ी के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए और गाड़ी को घेर लिया। मौके का फायदा उठाकर गाड़ी में सवार लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
गंभीर रूप से घायल रवि को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि दो भाई-बहनों में बड़ा था। उसके पिता दीपक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मां सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कर में बीयर और दारू भी पड़ी हुई थी और प्रशासन से आरोपी वाहन चालक और उसमें सवार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments