*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव . (आजमगढ़ सपा का गढ़)। अनवरगंज में किया नये आवास व कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 का किया आगाज*
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ नगर से सटे अनवरगंज में अपने नव निर्मित आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कई लोकलुभावन वादे किए।
उन्होंने कहा कि यदि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, युवाओं को आईपैड और महिलाओं को ₹3000 मासिक समाजवादी पेंशन दी जाएगी इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को समाप्त करने की बात करते हुए सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं पर चिंता जताते हुए अखिलेश यादव ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, विद्यालयों की बंदी, और बढ़ती शराब की दुकानों को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि, “भाजपा उन बूथों को बंद कर रही है जहां उसे हार का सामना करना पड़ा। हजारों प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं, जबकि शराब की दुकानें तेजी से खुल रही हैं।”
उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी पानी की टंकियों को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया और कहा कि इनकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि हर महीने किसी न किसी जिले में टंकी फटने की खबरें सामने आ रही हैं।
सड़क निर्माण में समाजवादी सरकार को बेहतर बताते हुए
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में बनी छह लेन की सड़कों की गुणवत्ता कहीं बेहतर है।
भाजपा पर आरक्षण और धर्मनिरपेक्षता को लेकर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए
उन्होंने भाजपा पर आरक्षण और धर्मनिरपेक्षता जैसे संवेदनशील विषयों पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा सामाजिक न्याय की भावना के विरुद्ध कार्य कर रही है।
2027 के लिए राजनीतिक दृष्टिकोण स्पष्ट किया।
कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि यदि समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो गाजीपुर में एक नई कृषि मंडी का निर्माण किया जाएगा साथ ही उन्होंने गाजियाबाद से लेकर सोनभद्र तक सभी सीटें PDA (प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन) को दिलाने का लक्ष्य तय करने की बात कही।
इस उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव . (आजमगढ़ सपा का गढ़)। अनवरगंज में किया नये आवास व कार्यालय का उद्घाटन, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 का किया आगाज*
RELATED ARTICLES



