Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*सरकार द्वारा विद्यालयों के मर्ज़र/पेयरिंग जैसे काले कानून के विरोध में ब्लाक...

*सरकार द्वारा विद्यालयों के मर्ज़र/पेयरिंग जैसे काले कानून के विरोध में ब्लाक अतरौलिया के शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य*

*सरकार द्वारा विद्यालयों के मर्ज़र/पेयरिंग जैसे काले कानून के विरोध में ब्लाक अतरौलिया के शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य*
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी जी के आह्वान पर दिनांक 27 जून को जिला मुख्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया गया था, इसी क्रम में आज से आदेश वापसी तक शिक्षकों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे।इसके संबंध में ब्लाक संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना निर्णय से गाँव के गरीब अनपढ़ किसान, मजदूरों के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगें। इतना ही नहीं इनकी बेटियां तो पूरी तरह से शिक्षा से वंचित हो जाएंगी।विकलांग बच्चों के लिए शिक्षा का द्वार ही बंद हो जा रहा है क्योंकि जब विद्यालय दूर हो जाएंगे तो वे अपनी बच्चियों को सुरक्षा की दृष्टि से नहीं भेजेंगे।
इस कानून के विरोध में दिनांक 10 जुलाई को अपराह्न 2 बजे ब्लाक संसाधन केंद्र पर एक धरना का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है और खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर सौरव कुमार सिंह, तारावती, प्रियंवदा सिंह, मीता देवी, बखेड़ू कुम्हार, सुभाष यादव ,गणेश भार्गव, अजय वर्मा, विजय सिंह, बृजेश त्रिपाठी, अजीजुर रहमान, महेंद्र तिवारी, जनार्दन सिंह, ओमकार यादव, जयराम वर्मा, शशिकला, रमेश वर्मा ,विनायक यादव, राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments