Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*पारिवारिक कलह बना खौफनाक ट्रेजेडी का माध्यम, पहले खिलाई आइसक्रीम और फिर------------जाने...

*पारिवारिक कलह बना खौफनाक ट्रेजेडी का माध्यम, पहले खिलाई आइसक्रीम और फिर————जाने क्या हुआ?*।

*पारिवारिक कलह बना खौफनाक ट्रेजेडी का माध्यम, पहले खिलाई आइसक्रीम और फिर————जाने क्या हुआ?*आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद गांव में 1 जुलाई दिन मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वाराणसी में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले नीरज पांडेय 35 वर्ष ने पारिवारिक विवाद के बाद शराब के नशे में अपनी मां चंद्रलता देवी 55 वर्षीय , बेटे सार्थक 4 वर्ष और बेटी समृद्धि पांडेय 7 वर्ष को गोली मार दी। इसके बाद नीरज ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।घटना में नीरज पांडेय और उनकी मां चंद्रलता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम सार्थक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बेटी समृद्धि का इलाज आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नीरज ने घटना से पहले अपने बच्चों को आइसक्रीम खिलाई और फिर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को कब्जे में लिया गया है।
डीआईजी महोदय आजमगढ़ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना जहानगंज क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments