फार्मासिस्ट के बिना संचालित मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
आजमगढ़। जिलाधिकारी आज़मगढ़ रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वापक नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई जिसमे औषधि निरीक्षक को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में प्रतिबन्धित दवाओं की तस्करी एवं दुरूपयोग नही होना चाहिए, इसके लिए पूरे जनपद के अधिक से अधिक मेडिकल स्टोर की चेकिंग करें।
उन्होने कहा कि दवा विक्रेताओं को निर्देशित करें कि किसी भी दशा में बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी व्यक्ति को नार्काेटिक्स दवाओं की बिक्री न करें। उन्होने निर्देश दिया कि फार्मासिस्ट के बिना संचालित मेडिकल स्टोर पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।




