पटेल इंटर कॉलेज में समर कैंप का भव्य समापन, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राजभर रहे मुख्य अतिथि
आजमगढ़। दिनांक 10 जून 2025 दिन मंगलवार को पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, के प्रांगण में समर कैंप समापन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लालगंज के जिला अध्यक्ष विनोद राजभर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अरुण कांत सिंह ने की।संचालन डॉ दिनेश सिंह ने किया।

इस दौरान बच्चों द्वारा समर कैंप के अंतर्गत सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया और प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने योग व व्यायाम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बड़ा सौभाग्य है कि जिस विद्यालय में हमने शिक्षा प्राप्त की, आज वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का अवसर मिला। यह विद्यालय मेरे जीवन की नींव है और इस शिविर के माध्यम से बच्चों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।” इस विद्यालय के लिए जो भी जरूरत पड़ेगी मैं उसके लिए तत्पर रहूंगा। दिनेश सिंह ने कहा कि समर कैंप प्रत्येक वर्ष विद्यालय परिसर में आयोजित होता है जिसके माध्यम से 21 दिनों तक योग, प्राणायाम, आसन सिखाया जाता था, इसके अलावा प्रत्येक दिन एक नया टास्क दिया जाता था जिसमें शिक्षकों द्वारा बच्चों को निर्देशित किया जाता था और बच्चे उसे पूरा करते थे। यहां पर चार योग प्रशिक्षकों द्वारा लगातार 21 दिनों तक बच्चों को सिखाया गया जिसमें 120 बच्चे आज तक उपस्थित रहे। छात्रा शीतल पांडे ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से हमें प्रतिदिन योग व्यायाम उठना बैठना अनुशासन में रहना संवाद आदि की जानकारी दी गई। हम लोगों को प्रत्येक दिन एक नया टास्क दिया जाता था और बताया जाता था समूह में कैसे रहा जाता है। योग टीचर द्वारा हमें बोलने के लिए भी सिखाया गया इसके माध्यम से हमें काफी अनुभव प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद चतुर्वेदी, नीरज तिवारी,अभिषेक सिंह सोनू, डॉ. दिनेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जयदीप श्रीवास्तव , रामा साव, सुरेंद्र तिवारी, सुधीर राजभर, मुन्ना सिंह, आशीष सिंह, मनोज राजभर, वीरेंद्र राजभर, मोनू गुप्ता, अरविंद राजभर, पन्नू राजभर, पप्पू राजभर, प्रदीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पटेल इंटर कॉलेज में समर कैंप का भव्य समापन, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राजभर रहे मुख्य अतिथि
RELATED ARTICLES



