सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी ऋषिदेव मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
आजमगढ़। नगर पंचायत अतरौलिया स्थित दुर्गा मंदिर के समीप वृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी ऋषिदेव मिश्र की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके पुत्र भाजपा नेता श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्र ने अपने पिता ऋषिदेव मिश्र के जीवन को समाज, शिक्षा और सेवा भाव को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि “पिता जी ने सदैव सिद्धांतों को प्राथमिकता दी और कभी उनके साथ समझौता नहीं किया, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ी हो।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज के पिछड़े और दलित वर्ग को शिक्षित करने के लिए वे हमेशा प्रेरित करते थे, और हमें भी इसके लिए प्रेरित करते रहे।

इस अवसर पर रमाकांत मिश्र व उनके पुत्र भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र द्वारा जरूरतमंद गरीब परिवारों को साड़ी, कपड़े,राशन,फल आदि वितरित किए गए। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जाकर पुजारियों को राशन सामग्री भी भेंट की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, श्री राम चौहान पूर्व मंत्री विधायक खजनी गोरखपुर, पूर्व मंत्री श्री राम सोनकर, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक अनीता कमल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ,जमुना प्रसाद द्विवेदी, सुनील पांडे, धीरज मिश्र ,उमाकांत मिश्र, अशफाक, रविंद्र तिवारी, साधु शुक्ला, बिंद्रेश तिवारी, बृजेश पांडे ,बुढऊ पांडे ,श्याम बिहारी चतुर्वेदी, अमन सिंह, नीरज सिंह, दुर्गा पांडे, रवि प्रकाश मिश्र समेत लोग मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी ऋषिदेव मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
RELATED ARTICLES



