पुष्पा 2 के बाद अगर किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला रहा है, तो वह विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए 19 दिन ही हुए हैं और मूवी ने इंडिया में 500 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है।
हांलाकि छावा के शोर के बीच एक और फिल्म ऐसी आई है, जिसका न तो कोई बज है और न ही उसका ज्यादा प्रमोशन हुआ, लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म ने दुनियाभर में चुपचाप से 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया और इंडिया में भी ये फिल्म तूफानी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। कौन सी है ये साउथ फिल्म जो बढ़ाने आई है छावा का डर, नीचे डिटेल में पढ़ें:



