Thursday, October 22, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*विकासशील से विकसित भारत की यात्रा का मेरुदण्ड है एनसीसी*

*विकासशील से विकसित भारत की यात्रा का मेरुदण्ड है एनसीसी*

*विकासशील से विकसित भारत की यात्रा का मेरुदण्ड है एनसीसी*

*99 यूपी बटालियन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ ऑनलाईन सीटीओ अभिमुखीकरण प्रोग्राम*आजमगढ़।संवाददाता न्यूज़। विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन एनसीसी की गतिविधियों को संचालित करने के लिए देश के प्रमुख जनपदों में केंद्र सरकार के अधीन सैन्य बटालियन स्थापित हैं जो रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से शासित होते हैं वही प्रान्तीय सरकार के शिक्षा विभाग से भी इनका समन्वय होता है।
आज़मगढ़ जनपद में स्थित 99 यू पी बटालियन एनसीसी विगत कई वर्षों से आज़मगढ़, अम्बेडकर नगर के विभिन्न इंटर व डिग्री कॉलेज को संबद्धता प्रदान कर अनुमन्य सीटों के सापेक्ष युवा छात्र छात्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम के द्वारा एकता, अनुशासन, सच्चरित्रता, नेतृत्व, उच्च नागरिकता के गुणों का विकास कर सैन्य भर्ती एवं अन्य सेवाओं के उच्च प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार कर रही है। बटालियन के ऊपर ग्रुप मुख्यालय होता है तथा बटालियन और ग्रुप मुख्यालयों के पदसोपान क्रम में प्रदेश में एक एनसीसी निदेशालय होता है जिसका उच्चाधिकारी एडीजी होता है इसी पदसोपानिक क्रम में देश मे एक एन सी सी निदेशालय है जो नई दिल्ली में है जिसका सर्वोच्च अधिकारी डी जी एन सी सी होता है जो लेफ्टिनेंट जनरल रैंक का अधिकारी होता है।
एन सी सी संगठन में सेना और छात्र कैडेटों के मध्य समन्वय, संतुलन और सफल प्रशासन के लिए एक सहयुक्त एनसीसी अधिकारी नियुक्त होता है जो प्री कमीशन कोर्स के द्वारा लेफ्टिनेंट से मेजर रैंक तक प्रमोट हो सकता है तथा अपने उच्च प्रदर्शन के आधार पर लेफ्टिनेंट कर्नल तक का मानद रैंक भी प्राप्त कर सकता है।
अपने तीन महीने के सैन्य प्रशिक्षण(पी आर सी एन) पर जाने से पूर्व केअर टेकर ऑफिसर के रूप में उसकी नियुक्ति होती है। इस दौरान भी उसे कई शैक्षिक पाठ्यक्रम को पूरा करना होता है।
*इसी क्रम में, वाराणसी बी ग्रुप मुख्यालय से सम्बद्ध बटालियनों के अप्रशिक्षित केअर टेकर ऑफिसर को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी 99 यू पी बटालियन एन सी सी को प्रदान की गई थी जिसके अंतर्गत 18 नवम्बर से 30 नवम्बर तक बटालियन द्वारा ऑनलाइन सी टी ओ ओरिएंटेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिसमें, कमान अधिकारी के निर्देश पर , 21 सितम्बर 2026 को सीओ के ओपेनिंग एड्रेस के साथ शुरू हुए इस कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को, ए एन ओ, सी टी ओ की ड्यूटी,आपदा प्रबंधन, हैल्थ एवं हाईजीन, राष्ट्रीय एकता,व्यक्तित्व विकास, पॉइंट 22 राइफल,सेना के बैज एवं रैंक, एन सी सी डॉक्यूमेंटेशन,एस एन सी सीओ,वेपन ट्रेनिंग एवं अन्य उपयोगी पहलुओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण बटालियन के सहयुक्त एन सी सी अधिकारियों-कैप्टन डॉ0 इंद्रजीत,लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह, ले0 मनोज सक्सेना,ले0 चन्दन,सूबेदार मेजर विनोद कुमार एवं जे0 सी0ओ0 कोशलाल राणा आदि के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
14 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के समापन पर सोमवार को अपने क्लोजिंग एड्रेस में कमान अधिकारी कर्नल दिनेश शर्मा ने प्रतिभागियों को अपने संदेश में कहा कि *एन सी सी वर्तमान दौर में विकासशील से विकसित भारत की यात्रा का सबसे मजबूत अस्त्र साबित हो सकता है क्योंकि दुनिया में भारत की पहचान एक युवा देश के रूप में है जहाँ जनसँख्या का 50 प्रतिशत युवा भारत एन सी सी पाठ्यक्रम के द्वारा उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र के उत्थान के सशक्त माध्यम बन सकता है जिसके लिए सी टी ओ जो आगे चलकर ए एन ओ बनेंगे उनकी मुख्य भूमिका होगी।उन्होंने ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम की सफलता के लिए तकनीकी सहायकों सहित ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन करने वाले सहयुक्त एन सी सी अधिकारियों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुऐ आभार व्यक्त किया*।
प्रतिभागियों की तरफ से शिब्ली नेशनल पी जी कॉलेज के डॉ0 आसिम खान ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्रुप बी मुख्यालय से जुड़े वाराणसी, जौनपुर,मिर्जापुर,आजमगढ़, अंबेडकर नगर आदि जनपदों से जुड़े सीटीओ गूगल मीट के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments