*एन सी सी के शिविर में जनपद की सिविल डिफेन्स टीम ने कैडेटों को आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति, रोड सेफ्टी,अग्निशमन का मॉकड्रिल के साथ दिया प्रशिक्षण*
*एन सी सी का प्रशिक्षित युवा देश का श्रेष्ठ नागरिक बनता है*
—–कर्नल दिनेश शर्मा
*आज़मगढ़।संवाददाता न्यूज़।। दिनाँक 26.09.2026। डेण्टल कॉलेज, इटौरा,चंडेश्वर में चल रहे 99 यूपी बटालियन एन सी सी के दस दिवसीय कैम्प के छठवें दिन महत्वपूर्ण गतिविधियां सम्पन्न हुई।
इस दौरान जनपद की सिविल डिफेन्स टीम ने कैडेटों को विभिन्न विधाओं में मॉकड्रिल के साथ प्रशिक्षित किया।
साइबर सेल से आये हुए एस आई रजत कुमार सिंह ने देश में चल रहे साइबर अपराधों और उससे बचने के उपायों के बारे में कैडेटों को विस्तार से बताया।उन्होंने फिशिंग,डिजिटल अरेस्ट,एपीके फाइल्स, साइबर बुलिंग,बग एवं साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रचलित तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया।उनके साथ साइबर टीम के आरक्षी विशाल यादव,हसीना खालन एवं विकास कुमार भी उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति टीम से सिधारी थाने की महिला प्रकोष्ठ से एस आई पूनम विश्वकर्मा ने 1090,112 शासन के अन्य योजनाओं के माध्यम से मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के बारे में कैडेटों का ज्ञानवर्धक किया।महिला प्रकोष्ठ से आरक्षी श्वेता,रुक्मिणी,सुषमा, रीता आदि उपस्थित रहे।
यातायात विभाग से टी एस आई दिलीप कुमार बिंद ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों से कैडेटों को अवगत कराया और हेलमेट, सीट बेल्ट,संकेत चिह्नों और अन्य बारीकियों से कैडेटों को अवगत कराया, उनके साथ आरक्षी शिव कुमार उपस्थित रहे।
अग्निशमन विभाग से आये हुए नीरज द्विवेदी ने व्याख्यान के द्वारा फायर फाइटिंग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और डेमो प्रशिक्षण के द्वारा आग लगने के विभिन्न कारणों और उससे बचने के उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
अंत में जनपद की आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी डॉ0 चन्दन कुमार ने सिविल डिफेंस और आपदाओं से बचाव के गुर सिखाए और सर्पदंश,सीपीआर,प्राथमिक बचाव एवं उपचार के साथ ही आपदाओं में किस प्रकार के व्यवहार से न्यूनतम हानि प्राप्त हो इस पर भी मॉकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर समादेश अधिकारी (कैम्प कमांडेंट) कर्नल दिनेश शर्मा ने जिला प्रशासन की टीम को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए कहा कि एन सी सी के प्रशिक्षित युवा आगे चलकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं इन्हें इस प्रकार के विशेष प्रशिक्षण और भी विशेष बनायेंगे।
कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह ने किया।
इस अवसर पर सहयुक्त एन सी सी अधिकारी,दिनेश कुमार मिश्रा, लेफ्टिनेंट चन्दन कुमार,लेफ्टिनेंट मनोज सक्सेना,सूबेदार मेजर विनोद कुमार,जे0सी0 ओ0 कोशलाल राणा,मोहम्मद शक़ीलऔर पी0 आई0 स्टॉफ नरेंद्र,मनोज कुमार,गोपाल आदि मौजूद रहे।



