*नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पास्को एक्ट में कार्रवाई*
आजमगढ़।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों पर चल रहे अभियान के तहत रौनापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 23.जून को थाना रौनापार क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिनांक 21.06.2026 को राकेश सोनकर ने घर में अकेली उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 164/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष रौनापार कर रहे थे।
एसएसपी आजमगढ़ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.06.2026 को रौनापार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राकेश सोनकर पुत्र कैलाश निवासी काँखभार, उम्र करीब 18 वर्ष को पाण्डेयपुर नगर पुलिया के पास से सुबह 05:50 बजे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



