Thursday, June 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*कोचिंग सेंटरों व अन्य संस्थानों के अग्निशमन सुरक्षा उपायों की हो सघन...

*कोचिंग सेंटरों व अन्य संस्थानों के अग्निशमन सुरक्षा उपायों की हो सघन जाँच*

*कोचिंग सेंटरों व अन्य संस्थानों के अग्निशमन सुरक्षा उपायों की हो सघन जाँच*

आज़मगढ़।। लखनऊ के अलीगंज इलाके में कल जिस कोचिंग संस्थान में आग लगने से जितनी भी जिंदगियां काल के गाल में असमय समा गईं इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है. पूरे देशभर में फैले इस तरह के सभी कोचिंग संस्थानों की बड़े पैमाने पर शासन व जिलाधिकारी जांच कराएँ. जिन भी संस्थानों का पंजीकरण नहीं है, सुरक्षा के मानक पूरे नहीं करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही तो हो ही, साथ ही उनपर अर्थदंड भी लगाया जाए. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व संयुक्त महामंत्री एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राज्यपाल द्वारा नामित कार्य परिषद सदस्य डॉ जगदीश सिंह दीक्षित व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दीनानाथ सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय आज़मगढ़ इकाई ने मंगलवार को ऑनलाइन बैठक कर इस दुःखद घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की और शासन से मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की।
बैठक में अध्यक्ष डॉ0 पंकज सिंह, महामंत्री डॉ0 सुधीर कुमार सिंह,उपाध्यक्ष प्रो0 वन्दना पाण्डेय,प्रो0 अजित प्रसाद राय,डॉ0 रामजी वर्मा,डॉ0 शैलेश,डॉ0 पंकज मौर्य, डॉ0 घनश्याम दुबे,डॉ0 नीरज आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments