Sunday, May 24, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*पुलिस की बड़ी सफलता, मंगलसूत्र उड़ाने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश*

*पुलिस की बड़ी सफलता, मंगलसूत्र उड़ाने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश*

*पुलिस की बड़ी सफलता, मंगलसूत्र उड़ाने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश*आजमगढ थाना #महराजगंज पुलिस ने सरैया बाजार में महिला के पर्स से मंगलसूत्र और नकदी चोरी करने वाली 5 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी गया मंगलसूत्र और ₹5000 नकद बरामद कर लिया है। 23.मई को वादिनी चन्द्रमती पत्नी रामप्रीत राम निवासी मड़छा हरिबल्लभ ने थाना महराजगंज में तहरीर दी थी कि 5 महिलाओं ने उनके पर्स से मंगलसूत्र और ₹5000 चोरी कर लिए। तहरीर पर मु0अ0सं0 112/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव की टीम ने वादिनी के सहयोग से 23 मई को शाम 4:30 बजे सरैया बाजार से पांचों अभियुक्ताओं को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में राजकुमारी पत्नी धारा प्रसाद, उर्मिला पत्नी छांगुर, सोनम उर्फ रानू पत्नी पंकज निवासी पाउस थाना दोहरीघाट मऊ, गीता उर्फ चन्दा पत्नी जितेन्द्र निवासी सिधुवापार बड़हलगंज गोरखपुर और संध्या पत्नी सुग्रीव निवासी कोहरी कोहरा गोला गोरखपुर शामिल हैं। तलाशी में राजकुमारी के पास से मंगलसूत्र व ₹700, उर्मिला से ₹900, गीता से ₹1100, सोनम से ₹1000 और संध्या से ₹1300 बरामद हुए। कुल ₹5000 नकद व मंगलसूत्र बरामद किया गया। मुख्य अभियुक्ता राजकुमारी के खिलाफ बलिया कोतवाली में मु0अ0सं0 05/19 धारा 34/379/411 भादवि का मुकदमा पहले से दर्ज है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments