Sunday, May 24, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़आजमगढ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सरकारी खाद्यान्न में हेरफेर करने वाला आरोपी ...

आजमगढ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सरकारी खाद्यान्न में हेरफेर करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*

*आजमगढ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी खाद्यान्न में हेरफेर करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*आजमगढ़। थाना कंधरापुर पुलिस ने सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी और आपराधिक न्यास-भंग के मामले में वांछित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज है।पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को दुल्लहपार अंडरपास के पास पूर्ति निरीक्षक #बिलरियागंज संतोष कुमार शर्मा ने खाद्यान्न से लदे ट्रक संख्या UP93T4551 का औचक निरीक्षण किया था। ट्रक विकास खंड बिलरियागंज के लिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत सरकारी गेहूं लेकर जा रहा था। जांच में लगभग 7.50 कुंतल गेहूं निजी लाभ के लिए गबन कर कालाबाजारी करते हुए पाया गया।
पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर थाना कंधरापुर में मु0अ0सं0 120/2026 धारा 3/7 ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त सरकारी खाद्यान्न के न्यासधारी होते हुए आपराधिक न्यास-भंग में लिप्त थे, जिसके बाद केस में धारा 316(5) बीएनएस भी बढ़ाई गई।
16 मई 2026 को उ0नि0 प्रमोद मद्देशिया मय टीम ने पूर्वांचल सेहदा अंडरपास के नीचे से वांछित आरोपी अनिल पुत्र मंगरु यादव, निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments