Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में विज्ञान–गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 212 मॉडलों...

*सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में विज्ञान–गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 212 मॉडलों ने मोहा मन*

*सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में विज्ञान–गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 212 मॉडलों ने मोहा मन*आजमगढ़। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर में रविवार, 14 दिसम्बर 2025 को साइंस एंड मैथ्स एग्जिबिशन एवं पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) का सफल और भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक श्री अयाज अहमद खान ने अभिभावकों एवं अतिथियों के साथ फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 01 से कक्षा 11 तक के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गणित एवं विज्ञान से जुड़े 212 से अधिक आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ह्यूमन हार्ट रनिंग मॉडल, डाइजेस्टिव व रेस्पिरेटरी सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, सोलर पावर प्लांट, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, टेस्ला कॉइल, अर्थक्वेक अलार्म, फायर डिटेक्टर, एटॉमिक स्ट्रक्चर, पास्कल ट्राएंगल, मैथेमेटिकल पार्क, ह्यूमन एआई, वाटर मैनेजमेंट सहित अनेक विषयों पर आधारित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।छात्र–छात्राओं ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझाया, जिसे देखकर अभिभावक एवं अतिथिगण अत्यंत प्रभावित नजर आए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर संस्थापक श्री अयाज अहमद खान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के बौद्धिक विकास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती तरन्नुम खानम, प्रबंधक श्री नवाज अहमद खान, प्रबंधक डॉ. आजाद अहमद खान, प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments