Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*99 यू पी बटालियन एन सी सी आज़मगढ़ के सहयुक्त एन सी...

*99 यू पी बटालियन एन सी सी आज़मगढ़ के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी के रूप में बेस्ट ए0 एन0 ओ0 के रूप में हुए चयनित*

*लेफ्टिनेंट पंकज सिंह को मिला ग्रुप कमांडर कॉमेंडेशन कार्ड*

*99 यू पी बटालियन एन सी सी आज़मगढ़ के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी के रूप में बेस्ट ए0 एन0 ओ0 के रूप में हुए चयनित*आज़मगढ़। बनारस के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय स्थित एन सी सी ग्रुप *बी* मुख्यालय में आयोजित,78वें एन सी सी दिवस के समापन समारोह के अवसर पर जनपद के डी ए वी कॉलेज के राजनीतिशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह को ग्रुप बी के कमाण्डर,ग्रुप कैप्टन वी0के0 पंजियार और सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बिहारी लाल शर्मा ने डॉ0 सिंह की एन सी सी संगठन के प्रति उनकी उत्कृष्ट और अद्भुत कार्य क्षमता के प्रदर्शन के लिए, ग्रुप के बेस्ट ए0 एन0 ओ0 के रूप में ग्रुप कमाण्डर कॉमेंडेशन कार्ड प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
इस अवसर पर बटालियन के जे0 सी0 ओ0 सूबेदार विशाल अंशु थापा,कैडेट अंशिका यादव शिब्ली कॉलेज, कैडेट उत्कर्ष उपाध्याय कोयलसा पी जी कॉलेज और बटालियन के परिचर सुधाकर राम को उनके एन सी सी में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
उक्त कार्यक्रम में ग्रुप बी वाराणसी एन सी सी मुख्यालय से संबद्ध लगभग 10 जिलों के विभिन्न बटालियन से 5 बेस्ट ए0एन0ओ0 और विभिन्न सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले कैडेटों,पी0आई0 स्टाफ़ व सिविल स्टाफ़ को सम्मानित किया गया।
सुहेलदेव विश्विद्यालय के मा0 कुलपति प्रो0 संजीव कुमार,99 यू पी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश शर्मा,सूबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान,प्राचार्य प्रो0 प्रेमचंद्र यादव एवं महाविद्यालय के शिक्षकों,कर्मचारियों और कैडेटों ने डॉ0 सिंह की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें और सम्मानित जे सी ओ और दोनों कैडेटों को बधाई दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments