Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*राज भवन के निर्देश पर सुहेलदेव विश्वविद्यालय में द्वितीय  दिक्षांत समारोह की...

*राज भवन के निर्देश पर सुहेलदेव विश्वविद्यालय में द्वितीय  दिक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर*

*राज भवन के निर्देश पर सुहेलदेव विश्वविद्यालय में द्वितीय  दिक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर*आज़मगढ़। सुहेलदेव विश्विद्यालय में द्वितीय दीक्षान्त समारोह की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। इस क्रम में राजभवन के निर्देश पर विश्विद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों धरवारा, सोनापुर,समेंदा महरुपुर और सिहीं के आंगनबाड़ी और कम्पोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं में साफ सफाई,भाषण,कहानी कथन,चित्रकला और देशभक्ति गीत साथ ही परंपरागत खेल जैसे कबड्डी,गिल्ली डन्डा ,खो खो आदि प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए और उनमें विश्विद्यालय की तरफ से फल,चॉकलेट, बिस्किट का वितरण करने के लिए प्रो0 प्रशान्त राय के नेतृत्व में खेलकूद टीम और डॉ0 पंकज सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी और विद्यालय प्रतियोगिता टीम को मा0 कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने शनिवार सुबह हरी झंडी दिखाकर विश्विद्यालय परिसर से दो गाड़ियों से रवाना किया।
मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदया के मंशा के अनुरूप गत मंगलवार से ही गोद लिए गांवों के आंगनबाड़ी और विद्यालयों में परंपरागत खेल और अन्य प्रतियोगिताएं गठित टीमों के निर्देशन में चल रही हैं जिसकी पल पल मोनिटरिंग कुलपति जी स्वयं कर रहे हैं।आंगनबाड़ी किट वितरण के साथ ही प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को दीक्षान्त के अवसर पर माननीय राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक कुलसचिव महेश श्रीवास्तव, टीमों के सदस्य उमेश पाण्डेय,आनंद सिंह,युगांत उपाध्याय, शशांक पाण्डेय,शाम्भवी तिवारी,साक्षी ओझा,शिवेन्द्र सिंह,अनुराग सिंह,रोहित पाण्डेय आदि सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments