Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार*

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार*

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार*
आजमगढ़। जनपद में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग 17 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5500 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
यह कार्रवाई सरायमीर पुलिस टीम द्वारा 31 अगस्त 2025 को की गई। पुलिस को पूनापोखर पोखरा के पास रहने वाले बीरू सोनकर के घर पर हेरोइन बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना सरायमीर के प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर आरोपी बीरू सोनकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 17.40 ग्राम हेरोइन और 5500 रुपये नकद बरामद हुए। ये पैसे हेरोइन बेचकर कमाए गए थे।
आरोपी का है लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बीरू सोनकर पुत्र महेंद्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बीरू सोनकर का एक लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक पंकज यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments