आज़मगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव में गुरुवार को मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ की कुल्हाड़ी से गुरुवार निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
बता दें कि अचलीपुर गांव निवासी विजयकांति पांडेय (55) पत्नी स्व. गोपाल पांडे अपने छोटे बेटे प्रवीण पांडेय और बहू स्वेता के साथ रह रही थीं। गुरुवार को उनका बड़ा बेटा प्रणव उर्फ प्रवण पांडेय (35) घर पहुंचा और मा से मकान बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजयकांति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद छोटे बेटे प्रवीण कुमार पांडेय ने थाना अतरौलिया पर तहरीर देकर अपने बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया पुलिस ने आरोपी प्रवण कुमार पांडेय को सौ शैय्या अस्पताल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय भेजा गया। प्रवीण कुमार पांडे का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है , उसके खिलाफ थाना कप्तानगंज में मामला दर्ज है।
*पुलिस की तत्परता से मां की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद*
RELATED ARTICLES



*पुलिस की तत्परता से मां की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद*