Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*एक कतरा खून देश के नाम (रक्त क्रांति) के अवसर पर देश...

*एक कतरा खून देश के नाम (रक्त क्रांति) के अवसर पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने किया रक्तदान, कहां पिताजी की प्रेरणा से मिला समाज सेवा का वरदान*

*एक कतरा खून देश के नाम (रक्त क्रांति ) के अवसर पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने किया रक्तदान, कहां पिताजी की प्रेरणा से मिला समाज सेवा का वरदान*
अतरौलिया आजमगढ़। आज दिनांक 13 अगस्त 2025 दिन बुधवार को एक कतरा खून देश के नाम (रक्त क्रांति) के अवसर पर देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार जायसवाल ने प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्तदान कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय पिताजी जगदीश प्रसाद जायसवाल की प्रेरणा से समाज सेवा करने का वरदान प्राप्त हुआ है। पिताजी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जायसवाल का पूरा जीवन जनसंघ काल से ही भाजपा एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए समर्पित रहा, आधी रात को भी जब किसी गरीब एवं असहाय को आवश्यकता पड़ी तो पिताजी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जायसवाल लालटेन लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति की लड़ाई लड़ने के लिए निकल पड़ते थे । उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के संघर्षों को उनकी मृत्यु के लगभग 28 वर्षों बाद भी आज भी समाज पर जब कोई विपत्ति आती है तो याद किया जाता है। पिताजी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जायसवाल ने निस्वार्थ एवं निश्चल भाव से जो समाज की सेवा किया आज वह समाज में मृत्योपरांत भी अमर हो गए । पिताजी के बताएं रास्ते पर चलते हुए समाज की सेवा कर सकूं यही मेरी स्वर्गीय पिताजी जगदीश प्रसाद जायसवाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments