*आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा*
आजमगढ़। आजादी के 78 वर्ष पूरे होने भारतीय जनता पार्टी लालगंज आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतरौलिया डाकबंगला से तिरंगा झंडा यात्रा निकाला। जो डाक बंगले से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए अतरौलिया रोडवेज पर आकर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।
तिरंगे झंडे के सम्मान में ग्राम वासियों द्वारा भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे लगाए जा रहे थे हर घर तिरंगा यात्रा के तहत जिन घरों पर तिरंगा झंडा नहीं लगे थे उन्हें तिरंगा झंडा देकर घरों पर लगाए जा रहे थे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र का सम्मान है और आजादी के 78 वर्ष पर हम लोगों को तिरंगे झंडे के साथ यह संकल्प लेना है कि राष्ट्रीय निर्माण में हम अपना तन मन धन राष्ट्र का निर्माण करेंगे।
इस मौके पर जितेंद्र सिंह चंद्रजीत तिवारी जय प्रकाश पांडेय, नवीन सिंह अभिषेक सिंह धर्मेंद्र निषाद रामचंद्र जायसवाल हरीश तिवारी दुर्ग विजय सिंह पिंटू हर्षित सिंह,नीरज तिवारी, देवनारायण मिश्रा सहित आदि लोग थे



