*अलग अलग गांवों में आकाशीय बिजली से 3 की मौत, 8 घायल। एक पशु की भी हुई मौत*
आजमगढ़ । अतरौलिया क्षेत्र में शुक्रवार को अलग अलग तीन गांवों में वज्रपात से एक किशोरी, एक युवती और एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जोहपतपुर में खेत की रोपाई कर रही महिलाओं पर वज्रपात हो गया। जिसमें एक किशोरी 16 वर्षीया अंतिमा पुत्री मंटू की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग झुलस गए। सभी लोग मजदूरी पर रोपाई कर रहे थे। वहीं सुखीपुर में सेनपुर से सिलाई सीकर आ रही 23 वर्षीया ज्योति पुत्री राजाराम की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं भीलमपुर छपरा गांव में गाय चरा रहे 55 वर्षीय श्री राम राजभर पुत्र रामभवन की भी वज्रपात से मौत हुई। उनकी गाय की भी मौत हो गई। 
तीनों गांव में घटना के बाद कोहराम मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।




