*बातचीत में हुए विवाद के कारण एयरगन से मारी गोली, पीजीआई लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है घयल*
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव में एयरगन से गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है। परिजनों ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित की मां राधा देवी के अनुसार, 24 मई की शाम दुर्ग विजय सिंह के पोखर पर बातचीत के दौरान हुए विवाद में गांव के ही अनुज सिंह उर्फ हनी सिंह ने अंश विश्वकर्मा के सीने में एयरगन से गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल युवक को पहले वाराणसी ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष मामले को दबाने और समझौते का दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही परिवार को लगातार धमकाया और डराया जा रहा है। मामले में आरोपी पक्ष के अभय प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी



