Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़ *पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों...

 *पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जगरूक*

 *पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जगरूक*आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पटेल मेमोरियल इण्टर कॉलेज में बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में थाने के उप निरीक्षक अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल कौशिक वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सतर्क रहें और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट पर साझा न करें।
उप निरीक्षक अभिषेक यादव ने जागरूक करते हुए बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और बैंकिंग एप का उपयोग करते समय हमेशा दो-स्तरीय सुरक्षा का प्रयोग करें। किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और संदेहास्पद कॉल या मैसेज प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें ताकि किसी तरह की ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी से बचा जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments