*पुलिस के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश प्रेम का दिया सदेश*।
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के 78 में वर्षगांठ के अवसर पर अतरौलिया पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देश प्रेम का संदेश दिया गया।
अतरौलिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतरौलिया पुलिस के जवान, होमगार्ड के जवान ने अतरौलिया थाने से बाइक पर तिरंगा यात्रा निकालकर थाना क्षेत्र के अतरौलिया बाजार खानपुर फतेह हैदरपुर परमेश्वरपुर आदि ग्राम सभा होते हुए पुनः अतरौलिया थाने पर जाकर समाप्त हुआ ।
लगभग 10 किलोमीटर कि यह तिरंगा यात्रा देख कर लोग जय हिंद जय जवान किनारे लग रहे थे जनता द्वारा जय हिंद के नारो की गूंज सुनकर पुलिस के जवान भी उत्साहित होकर जय हिंद जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए पूरे जोश में दिखे।
तिरंगा यात्रा में अतरौलिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, दरोगा विनय कुमार यादव, दरोगा उमेश यादव, दरोगा पवन सिंह, गोविंद मौर्य, शुभम सिंह ,मनोज यादव, उमेश यादव, बबलू अली सहित तमाम लोग थे



