Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*डी ए वी कॉलेज में मनाया गया 26वाँ कारगिल विजय दिवस*

*डी ए वी कॉलेज में मनाया गया 26वाँ कारगिल विजय दिवस*

*डी ए वी कॉलेज में मनाया गया 26वाँ कारगिल विजय दिवस*आज़मगढ़। देश आज 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है. 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया था. इस मौके पर शनिवार को डी ए वी पी जी कॉलेज आज़मगढ़ के प्राचार्य प्रो0 प्रेमचंद्र यादव के निर्देशन में, राष्ट्र के शहीद वीरों को के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
प्राचार्य प्रो0 प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्र के शहीदों को याद कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना ही उन महान वीर सैनिकों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सहयुक्त एन सी सी अधिकारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने कहा कि माँ भारती के सच्चे सपूतों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटाते हुए सीमाओं की रक्षा की थी,ऐसे महान सपूतों को याद करना और जो सच्चे वीर सैनिक आज ज़िंदा हैं उनके प्रति अनन्य सम्मान का भाव रखना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।
केंद्रीय परीक्षा प्रभारी प्रो0 शिल्पा त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल हो या देश की कोई सीमा देश के इन प्रहरियों के शौर्य के भरोसे ही देश चैन की सांस लेता है, देश के महान वीरों को केवल विशेष दिन ही नही बल्कि रोज नमन करना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी और एन सी सी कैडेट्स सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments