Thursday, June 11, 2026
Google search engine
Homeआजमगढ़*एक ही रात में पांच घरों में चोरी,,, लगभग 15 लाख का...

*एक ही रात में पांच घरों में चोरी,,, लगभग 15 लाख का नगदी व गहना पर चोरों ने किया हाथ साफ*

*एक ही रात में पांच घरों में चोरी,,, लगभग 15 लाख का नगदी व गहना पर चोरों ने किया हाथ साफ।अतरौलिया आजमगढ़ ,। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनपतपुर व खानपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने जमकर चोरी की। पांच घरों में ताला तोड़कर लगभग 16 लाख रुपए का गहना व नगदी पर हाथ साफ किया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और चोरी का सुराग लगाने में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गनपतपुर गांव निवासी सत्यदेव यादव ,उदयभान यादव ,जयप्रकाश सिंह ,सुनील यादव, के घर रात में चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर सीधे घर के मुख्य कमरे में पहुंच गए और अलमारी व बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखें नगदी व जेवरों पर हाथ साफ किया। जिसमें गनपतपुर निवासी सत्यदेव यादव के घर से 8 लाख का गाना तथा 50 हजार नगदी, उदयभान यादव के घर से ढाई लाख रुपए का गाना व नगदी, जयप्रकाश सिंह के घर से 2 लाख का गहना 10 हजार नगद, सुनील यादव के घर से ढाई लाख रुपए का गहना तथा कुछ नगदी चुरा ले गए वहीं खानपुर रना गांव में रवि प्रकाश सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह के घर से डेढ़ लाख रुपए की नगदी व कुछ कीमती सामान चुरा ले गए।
सुबह इसकी जानकारी सबसे पहले खानपुर राणा निवासी रवि सिंह को हुई, आंख खुली तो देखा कि घर के मुख्य कमरे का दरवाजा खुला हुआ है तथा अलमारी व बक्से का सामान बिखरा है स्थिति को देखते ही तुरंत समझ में आ गया कि घर में चोरी हुई है ,अभी इसकी चर्चा हो ही रही थी कि गनपतपुर गाँव की चोरी भी सामने आ गयी।चोरों ने पूरे गांव में कोहराम मचा रखा एक ही साथ चार घरों में घुसकर चोरी की । चारों घरों में गहने की अलमारी बक्सा तथा अन्य खुफिया जगह पहुंचकर चोरी की। दोनों ग्राम सभा की सीमा 1 किलोमीटर के अंदर ही थी सूचना सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और संदेह के आधार पर तीन बनवासियों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया
अतरौलिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना के राज पास में लगे हैं जल्द ही सफलता मिल जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments